Sports

टोक्यो ओलंपिक : बजरंग ने देश की झोली में डाला छठा पदक…

 राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बोले- आप पर गर्व है

टोक्यो/नई दिल्ली । भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। दूसरे वरीय बजरंग ने 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में कजाकस्तान के पहलवान नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराया। पूनिया ने नियाजबेकोव को 8-0 से पटखनी दी। पूनिया की इस जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर खेल मंत्री तक ने बजरंग को शुभकामनाएं दी हैं।

आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- टोक्यो से एक और खुशखबरी! बजरंग पुनिया ने शानदार खेल दिखाया। आपको आपकी उपलब्धि के लिए बधाई। आपकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय को गर्व है।

भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल : राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, `भारतीय कुश्ती के लिए एक खास पल! कांस्य पदक जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई। आपने वर्षों से अथक प्रयासों, निरंतरता और तप के साथ खुद को एक उत्कृष्ट पहलवान के रूप में प्रतिष्ठित किया है। आपकी सफलता की खुशी हर भारतीय को है!`

आपका प्रदर्शन और शानदार फिनिश देखकर बहुत अच्छा लगा : अनुराग ठाकुर
वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बजरंग की सफलता पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मुझे आप पर गर्व है। टोक्यो ओलंपिक में आपका प्रदर्शन और शानदार फिनिश देखकर बहुत अच्छा लगा।`

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button