Sports

टोक्यो ओलंपिक : अथिंग बनीं 800 मी रेस में गोल्ड जीतने वाली पहली अमेरिकी महिला

टोक्यो/नई दिल्ली । अमेरिका की 19 साल की अथिंग मू ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने मंगलवार को महिलाओं की 800 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही वह 800 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली अमेरिका की पहली महिला बन गईं। अथिंग ने 1:55.21 समय के साथ गोल्ड पर कब्जा किया और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि लगभग 50 साल बाद अमेरिका की किसी खिलाड़ी ने इस इवेंट में जीत दर्ज किया है। ब्रिटेन की एथलीट कीली हॉजकिंसन ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, अमेरिका की ही रेविन रोजर्स ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button