Astrology & Religion

आज का पंचांग : आज सावन का तीसरा सोमवार, जानें शुभ योग और तिथि मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति श्रावण 18,
शक संवत 1943 श्रवण शुक्ल,
प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2078।
सौर श्रावण मास प्रविष्टे 25,
जिल्हेज 29,
हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अगस्त सन् 2021 ई०।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि सायं 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग रात्रि 10 बजकर 14 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, किस्तुघ्न करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 07 बजकर 06 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 12 मिनट से 09 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से 04 बजकर 26 मिनट तक। वर्ज्य काल रात्रि 09 बजकर 52 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक।

आज के उपाय :
शिव मंत्र का जप करें, आक के फूल और पत्ते भगवान शिव को भेंट करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button