Crime

आग से तीन छोटे भाई-बहनों की मौत, मां घायल

चेन्नई : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से सटे चेंगलपट्टू शहर में एक घर में एलपीजी सिलेंडर गैस रिसाव के बाद लगी आग की दुर्घटना में तीन छोटे भाई-बहनों की मृत्यु हो गई और उनकी मां गंभीर रूप से झुलस गईं।पुलिस ने कहा कि यह त्रासदी तब हुई जब मां रोजी काथम (22) रेलवे कैंटीन में अपने पति से मिलने के बाद अपने तीन बच्चों के साथ घर लौट रही थी। घर में एलपीजी सिलेंडर और चूल्हे को जोड़ने वाली नली से रिसाव होने के कारण बल्ब की चिंगारी से आग लग गई।

सूत्रों ने बताया कि आग ने जल्द ही पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, गैस भरी हुई थी और मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसीप्रकार आग पर काबू पा लिया।रोज़ी और उसके तीन बच्चे जो बुरी तरह जल गए थे उन्हें सरकारी चेंगलपट्टू अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उनमें से एक डेढ़ साल के बालक आफताब की मौत हो गई।बाद में दो अन्य बच्चे, रज्या परवीन (8) और साई अली (4), जिन्हें चेंगलपट्टू से चेन्नई के सरकारी किलपौक अस्पताल में रेफर किया गया था, ने भी जलने के कारण दम तोड़ दिया।रोजी का गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा है।चेंगलपट्टू टाउन पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button