
जौनपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अन्तर्राज्यीय शातिर चोर/लुटेरे को चोरी के माल और 2.3 कि.ग्रा. गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार पंवारा पुलिस द्वारा दो शातिर चोरों को पकड़ा गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र, उप निरीक्षक संतोष कुमार राय , उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मय हमराह हे.का. सुधीर दुबे, हे.का. ओमप्रकाश सिंह द्वारा राजा साहब पोखरा के सामने मोहल्ला भौराजीपुर से एक अन्तर्राज्यीय शातिर चोर/लुटेरे दीपक चौहान उर्फ फक्कड उर्फ बोद्दर (निवासी मौजा भटवाचक ग्राम पंचायत सादात बिन्दुली, थाना सिकरारा) उम्र करीब 21 वर्ष को चोरी के माल एक साइकिल , एक बड़ी बैट्री , दो मोबाईल व 2.3 कि.ग्रा. अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 3/21 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411/413/414 भादवि व मु.अ.सं 4/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम दीपक चौहान उर्फ फक्कड उर्फ बोद्दर पंजीकृत किया गया।
उधर थाना पंवारा पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कुंवरपुर तिराहे से गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तमंचा, कारतूस, लोहे की राड और प्लास बरामद हुआ है। रात में एसओ सेतांशु शेखर पंकज के नेतृत्व में गश्त चल रही थी। इसी बीच बरसठी थाना क्षेत्र के टकटैया गांव निवासी अवधेश सिंह एवं मछलीशहर के खाखोपुर निवासी रोहित सिंह संदिग्ध हाल में मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों चोरी की साजिश रच रहे थे।




