Crime

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले समेत तीन भेजे गये जेल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद आरपीएफ ने शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।शिकोहाबाद आरपीएफ प्रभारी आमोद कुमार ने जानकारी दी कि 15 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12003 शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर मारने पर रेलवे सुरक्षा बल शिकोहाबाद एक मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पप्पू गोस्वामी निवासी किशन नगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (वार्ता)
…………………………………………………………………

हलाल सर्टिफिकेशन होगा ‘हराम’, यूपी में लग सकता है प्रतिबंध

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button