Crime

मुठभेड में तीन नक्सली ढेर

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है।बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनेय वैष्णव ने बताया कि को जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बलम नेड्रा के पास बेलम गुट्टा के पहाड़ी पर नक्सलियों की मौजूदगी है। यहां नेड्रा के जंगलों में मद्देड एरिया कमेटी विनोद कर्मा, आवापल्ली राजू पुनेम, विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और अन्य 20-25 सशस्त्र नक्सली मौजूद हैं और मीटिंग चल रही है।

इसी सूचना पर संयुक्त टीम को रवाना किया गया। सुबह में आज 07.30 बजे बेलम गुट्टा के पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की और भाग गए।श्री वैष्णव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद जब जवानों ने इलाके की सर्चिंग की तो 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार- प्रसार की सामग्री, माओवादी वर्दी, पिट्ठू, दवाईया एवं अन्य दैनिक उपयोग के सामन बरामद किया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button