Crime

तीन माह पूर्व नालंदा से गायब हुआ छात्र सिगरा इलाके में घूमता मिला,बिहार पुलिस साथ ले गई

वाराणसी। बिहार के नालंदा से अगवा हुए छात्र को सिगरा के विनायक प्लाजा के समीप घूमते पाया गया। सर्विलांस के सहारे पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर अपहर्ताओं का पता लगा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नालंदा निवासी इंटर का छात्र जयकुमार लगभग 3 माह पूर्व घर से परीक्षा देने गया लेकिन वापस घर नहीं लौटा। कई दिनों तक परेशान घरवाले रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर खोजते रहे बाद में छात्र के व्यवसायी प्रिजनोने नालंदा में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। छात्र के पास मौजूद मोबाईल फोन पहले कई दिनों तक बंद रहा।

पुलिस उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर जांच कर रही थी। अचानक कुछ दिन पूर्व उसका लोकेशन बनारस के कैंट इलाके में मिलना शुरू हुआ तो नालंदा पुलिस ने वाराणसी पुलिस से संपर्क साधा। आज उसका लोकेशन विनायक प्लाजा के समीप मिला तो नालंदा से आई पुलिस ने रोडवेज चौकी इंचार्ज के साथ छापेमारी कर छात्र जयकुमार को पकड़ लिया। अब उससे पूछताछ चल रही है । इस मामले में किसी अपहर्ता के गिरफ्तार होने की खबर नहीं थी।स्थानीय पुलिस ने छात्र से पूछताछ के बाद उसे नालंदा पुलिस को सौंप दिया। अब नालंदा पुलिस इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। आज जयकुमार को लेकर बिहार पुलिस बनारस से नालंदा रवाना भी हो गई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button