Crime

बाराबंकी में सड़क हादसे में तीन की मौत

मुख्यमंत्री ने बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुमेरगंज निवासी नीरज यादव (34) पुत्री योगिता (8) और बड़े भाई पंकज यादव की पुत्री वर्तिका (5) को बाइक पर बिठाकर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान भिटरिया की ओर से बाराबंकी जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।टक्कर में सभी लोग सड़क पर जा गिरे और ट्रक तीनों को रौंदता हुआ चला गया। इसमें दोनों मासूम बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। नीरज को इलाज के लिए चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button