Crime

वाहन की चपेट में आकर दो बच्चों सहित तीन की मौत

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर में नेशनल हाईवे पार करते समय शनिवार को एक छोटे वाहन ने सड़क पार कर रहे दो मासूम बच्चों समेत 03 लोगों को कुचल दिया।एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया कि आज सुबह 10 बजे खुर्जा कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 91 पर एक निजी मेडिकल कालेज के सामने कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहा छोटा हाथी नामक वाहन अनियंत्रित हो गया और अपना संतुलन खो कर सड़क पार कर रहे दो बच्चों सहित तीन लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई ।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल पहुंचा दिया है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button