
गर्ग इंटर कॉलेज पिपरा खेमकरन में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
भलुअनी क्षेत्र के गर्ग इंटर कॉलेज पिपरा खेमकरन में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका की उपस्थिति में हुआ समापन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार खेल कौशल
भलुअनी (देवरिया)। भलुअनी क्षेत्र स्थित गर्ग इंटर कॉलेज, पिपरा खेमकरन में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में खेलकूद का विशेष महत्व है। खेलों से बच्चों का न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन की सराहना करते हुए बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता अखंडा ग्रुप एवं वसुधा ग्रुप के बीच खेली गई, जिसमें वसुधा ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, खो-खो प्रतियोगिता स्वराज हाउस और एपीजे अब्दुल कलाम हाउस के बीच हुई, जिसमें एपीजे अब्दुल कलाम हाउस की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजय प्राप्त की।
इसके अलावा कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के छात्रों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा दसवीं के छात्रों ने बेहतर तालमेल और कौशल के दम पर जीत हासिल की।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में विद्यालय के कोच अनीश यादव तथा ताइक्वांडो प्रशिक्षक अजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। नन्हे-मुन्ने नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं।

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की ज्योति, संजना, नाजिया, आकृति, पलक, सुहासी, सौम्या, खुशी, रितिका, सपना, प्रिया, रागनी, समीक्षा, साक्षी, पूजा, नव्या, ओमकार, आदित्य, हितेश, अभिषेक, संजीव, राहुल, मनीष, शुभम, शिवम, अंकित, प्रशांत, आर्य, दिवाकर, मुस्कान, प्रिया, परी, श्रेया, जूही, सलोनी, नैना, शिवानी, अंशु, पियूष सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए समाज के सम्मानित अभिभावकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉक्टर एम. त्रिपाठी, गौरव गुप्ता, बृजमोहन मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, प्रमोद मौर्या, सुमन जी, राहुल गुप्ता, मुन्ना यादव, मनोज मद्धेशिया, पीतांबर यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ला ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव मिश्रा ने की। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य विद्यासागर तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
एमएसएमई ने खोले रोजगार के द्वार, दो करोड़ से अधिक युवाओं को मिला सहारा
‘रतन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय युवा सम्मान-2025’ की औपचारिक घोषणा


