समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने तीन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के पांचूपुर गांव के निकट अपराधियों ने दो सहोदर भाई सह किराना व्यवसायी सुमित चौधरी एवं अजित चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई कल रात बाजार से दुकान बंद कर अपने घर पांचूपुर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र से जहां एक पॉल्ट्री कारोबारी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक के आंख और बाएं हाथ में गोली लगी । इसके बाद परिजनों ने उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों के द्वारा मृत्यु घोषित कर दिया । मृतक की पहचान नगरगामा पंचायत के मधेयपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी स्व.शिव करण सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवक्ष के रूप में की गई है। (वार्ता)



