Politics

अबकी बार 400 पार, एक बार फिर से मोदी सरकार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कैंट विधानसभा के छावनी मंडल के बूथ संख्या 398 पर किया दीवार लेखन

वाराणसी : भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वाराणसी लोकसभा अन्तर्गत कैंट विधानसभा के छावनी मंडल के बूथ संख्या 398 में “अबकि बार 400 पार, एक बार फिर से मोदी सरकार” के साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह “कमल का फूल” बनाकर दीवार लेखन करने का कार्य किया।

दीवार लेखन के बाद भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर दीवार लेखन कार्यक्रम को गति दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर काम करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य किया है।उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ भाजपा को अपना मत और समर्थन देकर ऐतिहासिक जीत दिलाएं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया,महानगर उपाध्यक्ष अशोक कुमार “एडवोकेट”,काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button