Crime

चोरी का ये हुनर, सोना ले गया चाँदी छोड़ दिया 

पिंडरा,वाराणसी। फुलपुर थानाक्षेत्र के मंगारी बाजार में एक व्यापारी के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर आलमारी को तोड़कर सोने चांदी के आभूषण छत पर उठा ले गये और वहां पर डब्बों से छांटकर सोने के आभूषण उठा ले गये और चांदी के आभूषणों को छोड़ दिया। गृहस्वामी के अनुसार चोरी गये आभूषणों की कीमत लगभग तेरह लाख रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है। सूचना पर पीआरबी 112 पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त बाजार निवासी सियाराम बरनवाल के दो बेटे हैं एक अविवाहित हैं जो बालाजी दर्शन कर गया है बड़ा पुत्र झारखंड में अध्यापक है और परिवार के साथ वही रहता है। वर्तमान में गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ मकान में रहते हैं। सोमवार की रात दोनों खाना खाकर सो गये तो चोर किसी समय चोर बगल में बन रहे मंदिर के बांस बल्ली के सहारे छत पर चढ़कर अंदर उतर गये तथा एक कमरे में लगे ताले और अंदर की आलमारी को तोड़कर जेवरात के डिब्बे उठा ले गये। चोरी जेवरात सोने के थे। जिसमें एक हार,दो जोड़ी चुड़ी,जेंट्स अंगुठी तीन,लेडिज अंगुठी चौदह, कान का झाला एक जोड़ी, झुमका एक जोड़ी,दो मांग टीका,नथिया एक, चैन एक और दो लाकेट चोर उठा ले गये वहीं चांदी के आभूषणों को उनके डिब्बे में छोड़ दिया चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह सोकर उठने पर हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button