Breaking News

सोच इमानदार, काम दमदार यह है भाजपा सरकार की पहचान- राजनाथ सिंह

भलुअनी, देवरिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को उपनगर भलुअनी के ज्ञानप्रकाश इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब दुर्गा प्रसाद मिश्र यहाँ से 1991 में चुनाव लड़े तब उनके लिए जनसभा को संबोधित करने आया था और आज उनके पुत्र दीपक मिश्र ‘शाका’ के लिए आया हूँ , श्री सिंह ने कहा कि दुर्गा जी का स्वभाव बेहद ईमानदार व सरल व्यक्तित्व जैसा था , उनके अंदर अल्हड़पन थी जिसके कारण वह कभी- अपने वरिष्ठों से भींड़ जाया करते थे तो उन्हें संभालने का कार्य मै करता था। अपने मित्र के लड़के के अंदर भी हमें अपना खोया हुआ मित्र व उसका स्वभाव नजर आता है । बिल्कुल वही वाणी, वही व्यवहार, वही अल्हणपन नजर आता है जो दुर्गा जी के अंदर था । उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विधानसभा में जाने के बाद लोगों की आवाज उठाने का कार्य बरहज का दीपक करेगा । लोगों के हित के लिए अगर किसी से लड़ना होगा तो लड़ जाएगा ।

भ्रष्टाचार में डूबे विपक्षी दल

भाजपा की मोदी और योगी सरकार के अलावा शायद ही कोई दूसरी सरकार ऐसी हो जिसके ऊपर या उसके मंत्रियों, विधायकों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो । कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि वह जब 100 पैसे भेजते थे तो बड़ी मुश्किल से 15 पैसा नीचे तक पहुंचता है बाकी के 85 पैसे तो बीच में ही भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता है । लेकिन 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इसको समाप्त कर दिया इसका सीधा उदाहरण किसान सम्मान निधि पर दिये जाने वाला हमारी सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के खाते में 6000  भेजती है । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सिस्टम को सही करना पड़ता है ।अपराध पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में माफियाओं व गुंडों का राज था , योगी सरकार ने शासन व्यवस्था में सुधार कर प्रदेश में रामराज्य स्थापित कर दिया है ।

भाजपा ला रही रामराज

श्री सिंह ने कहा कि सज्जनों को भय न हो और दुर्जनों की खैर न हो यही रामराज्य है,जो भाजपा की मोदी और योगी सरकार दे रही है।
श्री सिंह ने कहा कि 2017 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की अ वही व्यवहार वही अल्हणपन नजर आता है जो दुर्गा जी के अंदर था , उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विधानसभा में जाने के बाद लोगों की आवाज उठाने का कार्य बरहज का दीपक करेगा , लोगों के हित के लिए अगर किसी से लड़ना होगा तो लड़ जाएगा ।

भ्रष्टाचार में डूबे विपक्षी दल

भाजपा की मोदी और योगी सरकार के अलावा शायद ही कोई दूसरी सरकार ऐसी हो जिसके ऊपर या उसके मंत्रियों, विधायकों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप न लगा हो ।कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि वह जब 100 पैसे भेजते थे तो बड़ी मुश्किल से 15 पैसा नीचे तक पहुंचता है बाकी के 85 पैसे तो बीच में ही भ्रष्टाचार का शिकार हो जाता है । लेकिन 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इसको समाप्त कर दिया इसका सीधा उदाहरण किसान सम्मान निधि पर दिया कि हमारी सरकार सीधे लाभार्थियों के खाते में 6000  भेजती है , उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सिस्टम को सही करना पड़ता है ।

सभा को इन्होंने भी किया सम्बोधित

सभा को विधानसभा प्रत्याशी दीपक मिश्रा शाका ,रामधनी गोंड़ , अजीत जायसवाल , पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, नीरज शाहीआदि ने संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button