वृद्ध महिला पर चोरों ने लोहे की राड से किया घातक प्रहार
परिजनों को बंधक बना लाखों का माल उड़ाया
कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव में गुरुवार की रात लगभग 2 बजे योगेंद्र बहादुर सिंह के मकान के पीछे छत के रास्ते सीढ़ी से घर में नीचे उतरे चोरों ने नगदी समेत लाखों का आभूषण उड़ा दिया। इस दौरान व लोहे के छह बाक्स चोर उठा ले गए। घर की वृद्धा जब जगी तो चोरों ने उसका सिर फोड़ कर हत्या की कोशिश की। सुबह सूचना मिलने पर ह थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा संग एडिशनल एसपी नीरज पाण्डेय ने पहुँचकर भुक्तभोगी से घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार टोडरपुर गांव में योगेंद्र बहादुर सिंह का मकान है। रात में सभी खाना खाकर सो गए। देर रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने मकान में अलग अलग कमरों में सोये योगेंद्र सिंह, राजेश सिंह, पंकज सिंह व मुरलीधर के कमरे की कुंडी बाहर से बन्द कर दिया। बेख़ौफ़ होकर अब चोरों ने बगल के कमरे में रखे लोहे के छह बाक्स चुरा ले गए। बाक्स में 27 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चेन, स झुमका, सोने का किल, पायल व तमाम आभूषण समेत घर में रखे कीमती कपड़े आदि समेटकर चोर जाने लगे।
इसी दौरान वृद्ध महिला उर्मिला देवी की नींद खुल गई। चोऱो को देखते ही महिला शोर मचाने लगी जिसपर चोरों ने लोहे के राड से वृद्ध महिला के सिर पर जोरदार प्रहार किया तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। चोरों के जाने के बाद घरवाले पड़ोसियों को आवाज लगाकर किसी तरह मुक्त हुए तब घटना का पता चला। वृद्ध महिला को इलाज के लिए भेज पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर एडिशनल एसपी नीरज पांडेय व थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा ने मौका मुआयना किया। अधिकारियों के निर्देश पर पहुँची फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड टीम ने भी जाँच पड़ताल की मगर चोरों का कुछ पता नही चला।
शातिर चोर पड़ोस के मुरली के कमरे से महंगा मोबाईल सेट भी चुरा ले गए। शोर शराबा सुनकर बरामदे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरे को खोल कर चोरों का कुछ दूर तक पीछा किए मगर चोर अंधेरे में पलायित हो गए। सुबह जांच पड़ताल के दौरान घर से आधा किलो मीटर दूर गन्ने के खेत में चार बाक्स टूटे मिले जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। भुक्तभोगी पंकज कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी है। भुक्तभोगी के अनुसार चोर नगदी के अलावा लगभग दो लाख का गहना चुरा ले गए।



