Sports

चोट के चलते सिडनी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए ये दिग्गज खिलाडी, टीम इंडिया को बड़ा झटका

सिडनी/नई दिल्ली । टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव की इंजरी को लेकर एक बड़ी अपडेट है। उमेश अब सिर्फ तीसरे टेस्ट से ही नहीं बल्कि सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद उमेश अब वापस भारत लौट गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उमेश बुधवार रात भारत लौट गए। वो वहां जाकर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब करेंगे। उमेश यादव को मेलबर्न में खेले तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर होकर घर वापस लौटने वाले मोहम्मद शमी के बाद उमेश यादव दूसरे गेंदबाज हैं।

मेलबर्न टेस्ट में उमेश को चोट दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान लगी। वो भारतीय पारी का 8वां ओवर डाल रहे थे। तभी इस ओवर की तीसरी गेंद डालते वक्त वो लड़खड़ा गए। दर्द से कराहने लगे। नौबत ये तक आ गई कि मैदान पर फीजियो को आना पड़ा। लेकिन, उमेश की चोट में कोई सुधार नहीं दिखा। और वो लंगड़ाते हुए मैदान के बाहर चले गए। उमेश जब चोटिल हुए तब वो दूसरी पारी में अपना चौथा ओवर डाल रहे थे। वो 3.3 ओवर गेंद डाल चुके थे और 5 रन देकर जो बर्न्स के तौर पर अपनी टीम को एक बड़ी सफलता भी दिला चुके थे। लेकिन, क्या पता था कि उनकी चोट इतनी घातक होगी कि वो अब पूरी सीरीज में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगी वापसी पर नजर

डॉक्टर्स ने उमेश के काफ इंजरी होने की बात कही। उनका स्कैन हुआ और ये बात निकलकर सामने आई कि वो तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक वो पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यानी, मेलबर्न की इंजरी के साथ ही उमेश यादव के ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी अंत हो गया। अब उनकी नजर चोट से उबरकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी करने पर होगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button