Astrology & Religion

गोकुल में मच गयौ हल्ला यशोदा ने जन्मों है लल्ला

मथुरा । भादौं की अंधेरी रात में अवतरित हुए योगेश्वर नटवर नंदकिशोर को बधाई देने का सिलसिला शनिवार पूरे दिन जारी रहा है। गोकुल में नंदउत्सव की बधाई के साथ में भक्त कह रहे थे कि गोकुल में मच गयौ हल्ला जशोदा ने जन्मों है लल्ला। शनिवार तीर्थयात्री पर्यटक गोकुल के नंदमहल में सुबह से ही जमा हो गए थे पूरे दिन नंदोत्सव की धूम मची रही।

गोकुल के नंद चौक स्थित रास चबूतरा पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर नंदउत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मधुर मधुर भगवान की बधाइयों के साथ में जैसे गोकुल में मच गयो हल्ला जसोदा ने जन्मों है लल्ला,, और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,, मैं वेदन में सुन आई जसोदा भयों लल्ला,, गोकुल में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ऐसी बधाइयां गाते हुए सभी बृजवासी व तीर्थयात्री पर्यटक गोकुल के नंद महल में सुबह से ही जमा हो गए थे। वहां से धूमधाम के साथ भगवान का एक डोला बाजारों में होते हुए निकला।

सब गोकुल वासियों ने वृजवासीयो ने फूल बरसा की पुष्प वर्षा की। मंदिर के पुजारी मथुरा दास पुजारी, मानी पुजारी, छनिया पुजारी, परमानंद पुजारी, राममूर्ति पुजारी, कुन्दन पुजारी सभी डोला व मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे रहे। भगवान कन्हैया के नंद चौक रासचबूतरा पर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें सभी भक्तों द्वारा नृत्य किया जा रहा था, वो दही में हल्दी व केसर मिलाकर लाला की छीछी सभी के ऊपर डाली जा रही थी।

भगवान कन्हैया का नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, यह सभी बधाइयां नंद चौक में भी गाए जा रही थी। सभी लोग भक्तगण गोकुल के समस्त बृजवासी गोपी सभी नृत्य का आनंद ले रहे थे। नंद उत्सव में भगवान कन्हैया के वस्त्र खिलौने पायल बिछिया साड़ी फल मेवा मिठाई आदि चीज लड्डू मठरी मोहनथाल आदि लुटाया जा रहा था। सभी बृजवासी खूब उस का आनंद ले रहे थे।

गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने जिलाधिकारी से बात कर के गोकुल में महोत्सव की परंपरा रास चबूतरा पर रास करने की अनुमति प्रदान की जाए तब कहीं जाकर एसडीएम द्वारा व प्रशासन के द्वारा अनुमति प्रदान की गई थी इस कारण व्यवस्थाएं अबकी बार बहुत ही जल्दी-जल्दी में की गई लग रही थी। इस मौके पर गोकुल नगर पंचायत के चेयरमैन संजय दीक्षित सोहन लाल शर्मा पूर्व चेयरमैन नत्थी पटेल चंदन शर्मा मोहित शर्मा अतुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में नंदोत्सव पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, नंद बाबा ने लुटाये खेल-खिलौने

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव अंतर्गत शनिवार मंदिर में नंद महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार नंद बाबा बने और एक अन्य मुखिया ने मईया यशोदा का रूप धारण किया। ठाकुर जी को स्वर्ण के पालना में विराजमान कर नंद महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में मंदिर के मुखिया द्वारा सभी दर्शनार्थियों को जिस प्रकार नंद बाबा को भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी हुई थी और उस खुशी में खेल खिलौने मिठाई और मालाएं लुटाई गयी। उसी प्रकार मुखिया जी ने सभी को बांसुरी खेल खिलौने आदि लुटाये। मंदिर प्रांगण का दृश्य बड़ा ही मनोरम था, जिसका आनंद भक्तजनों ने खूब लिया। नंद महोत्सव के बाद सेवा चालू रही और सायंकाल 4.30 से पांच बजे तक शयन के दर्शन हुए और उसके बाद मंदिर के पट बंद हो गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी श्री श्री 108 बृजेश कुमार व डॉ वागीश कुमार जी महाराज के निर्देशानुसार उक्त आयोजन मनाया गया। (हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button