Crime

चालक को बंधक बनाकर ट्रक समेत 42 टन सरिया चोरी

बेहोसी की हाल में मिला चालक, जांच में जुटी पुलिस

पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाईपास पर नागापुर स्थित एक ढाबा के पास सरिया लेकर वाराणसी जा रही ट्रक को वाहन सवार बदमाशों ने आतंकित कर लूट ली। चालक को बंधकर बनाकर मारपीट कर बेहोस कर जंसा क्षेत्र में फेंक दिया था। घटना रविवार की भोर की बताई जाती है।

राजस्थान से 42 टन सरिया लेकर ट्रक ड्राइवर महेंद्र चला था। पिंडरा फोरलेन बाईपास पर नागापुर के समीप पीछे से आये चार पहिया सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और असलहे के बल पर उसे बंधकर बनाकर इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे जंसा थाना क्षेत्र में फेंक दिया और ट्रक को लूटकर भाग निकले। सुबह जब होश आया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन करने के बाद अज्ञात बदमाशों के तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button