National

मां भारती के तीन सपूतों को देश की युवा पीढ़ी हमेशा रखेगी याद : नरेंद्र मोदी

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । शहीद दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के इन महान बेटों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलने वाला। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी हमेशा इन तीनों को अपने आदर्श के रूप में देखेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिक निभाने वाले इन वीर सपूतों को मैं सलाम करता हूं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने शहीद दिवस के मौके पर एक वीडियो ट्वीट किया है और साथ में उन्होंने लिखा है, `आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत-शत नमन। मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। जय हिंद!

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button