औरैया : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में विवाद के बाद पत्नी अपने मायके सलेमपुर आ गई तो युवक ने ससुराल आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुरालीजनों को पता तो वह तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इटावा जिले के चकरनगर थाने के गांव खंडावली निवासी तार सिंह के बेटे बृजकिशोर दोहरे की शादी औरैया सदर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राम जीवन की बेटी सरिता के साथ मई 2023 को हुई थी। बताया कि बीते दिनों घर में पति पत्नी में विवाद हुआ तो सरिता को उसके पिता उसे मायके ले आए। (वार्ता)



