Crime

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कश्मीरी गंज, खोजवां मोहल्ले में रहने वाला चंदन उर्फ चांद (32) ने शनिवार की रात अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी रविवार सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर ही लकड़ी का खिलौना बनाने का काम करता था। मृतक की पत्नी सुनीता अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। उसकी बहन की रविवार को बरात आने वाली थी। मृतक की मां कलावती देवी और पिता उमाशंकर ने बताया कि उनकी ननद के बेटे की शादी समारोह में शनिवार की देर रात शामिल होकर चंदन घर लौटा था।

चंदन दो भाइयों में छोटा था। उसकी एक चार साल की बेटी गुनगुन है। घटना का कारण परिवारिक कलह बताया गया। सुबह काफी देर तक सो कर नहीं उठने पर चंदन को जगाने के लिए उसकी मां कलावती ने भाभी संजू को भेजी। भाभी संजू जाकर कमरे का दरवाजा खटखटायी लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। बगल के खिड़की से देखने पर पता चला कि वह फंदे से लटक रहा था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button