Technology

जमीन पर योगी सरकार ने रचा कीर्तिमान तो सोशल मीडिया पर हुई मुख्यमंत्री की जय जयकार

एक साथ कई टैग के जरिए यूजर्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता को सराहा

लखनऊ । सोशल मीडिया पर अमूमन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ माफिया तत्वों के खिलाफ महाकाल साबित होने को लेकर होती है। इसके अलावा यूपी के ‘निवेश प्रदेश’ या ‘एक्सप्रेस वे प्रदेश’ को लेकर भी यूजर्स सीएम योगी की तारीफ करते ही रहते हैं। मगर, शनिवार को देश विदेश के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नजारा ही कुछ और ही देखने को मिला। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यावारण को लेकर संवेदनशीलता इस बार सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी ओर आकर्षित करती दिखी।

ट्विटर पर एक दो नहीं बल्कि कई टैग के जरिए पूरे दिन यूजर्स प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कसीदे पढ़ते दिखे। मौका था उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 30 करोड़ से भी अधिक पौधरोपण के कीर्तिमान को गढ़ने का। देश के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर इतनी गंभीर मुहिम को शुरू करते हुए उसे लगातार छह साल से कायम रखा हो। एक ओर जब राजस्थान, पंजाब और दिल्ली मरुस्थलीकरण के खतरे से भयभीत है वहीं बीते छह साल में यूपी में 136 करोड़ से भी अधिक पौधरोपण कराने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर ट्विटर यूजर्स में जमकर दीवानगी देखने को मिली।

‘उत्तर प्रदेश सरकार’, ‘पर्यावरण संरक्षण’ और #RecordPlantationWithYogiJi टैग के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की जमकर सराहना की है। #RecordPlantationWithYogiJi तो शनिवार को ट्विटर के टॉप ट्रेंड में लंबे समय तक नंबर एक पर बना रहा।

Related Articles

Back to top button