
कोहरे की चादर तनने के साथ ही बदलने लगा मौसम का मिजाज
जौनपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब, वातावरण प्राथमिक रूप से प्रदूषित
जौनपुर। मौसम का मिजाज बदल रहा है। आसमान में जहां सुबह करीब 9 बजे तक कोहरे की चादर तनी रहने लगी है, वहीं पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन भी लगातार बढ़ रही है। रात सर्द हो गई है और ठंड का असर सुबह 10 बजे तक रहने लगा है। सूरज की किरणें दस बजे के बाद कोहरे को भेद कर जबफैलती हैं तभी ठिठुरन कम हो रही है।
कई दिनों से हवा के उत्तरी रुख से दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की होती रही है। शनिवार को हवा पूर्व दक्षिण पूर्व और परिवर्ती रही। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर की संभावना बढ़ने लग गई है। सुबह तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा। पूर्व दक्षिण पूर्व की परिवर्ती हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जाने का अनुमान है लेकिन अनुभूति 24 डिग्री सेल्सियस का अनुमान है। आर्द्रता 63%, ओसांक 15 डिग्री और दृश्यता 14.48 किमी दर्ज की गई है। वातावरण शुष्क बना रहेगा।
जौनपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब बताया गया है।लंबे समय तक जोखिम के साथ लोगों के लिए सांस की बीमारी का कारण हो सकता है। फेफड़े या ह्रदय की बीमारियों के साथ लोगों में अधिक स्पष्ट प्रभाव हो सकता है। जौनपुर का वातावरण प्राथमिक रूप से प्रदूषित बताया गया है। शनिवार को पीएम 2.5 की स्थिति बेहद खराब 209 रिकॉर्ड हुई है जबकि पीएम 10 की स्थिति खराब 304 रिकॉर्ड हुई। अतिरिक्त प्रदूषकों में नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की स्थिति अच्छी, ओजोन- संतोषजनक और सल्फर डाई ऑक्साइड की स्थिति अच्छी रिकॉर्ड हुई है।





