Crime

बच्ची को कुचलने वाले की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार ने किया चक्काजाम

वरुणापुल कचहरी मार्ग पर भीषण जाम, पुलिस से होती रही नोंक झोंक

वाराणसी। कैन्ट थानान्तर्गत शास्त्रीघाट पुल पर वाहन से कुचलकर कल हुई मासूम की मौत मामले में चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने आज वरुणापुल पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस से काफी नोंक झोंक भी होती रही। सड़क पर उतरे परिजनों को समझाने बुझाने में जुटे इंस्पेक्टर क्राइम कुलदीप दुबे संग कई पुलिस कर्मी लगे रहे। बच्ची के परिजन वाहन चलाने वाले नाबालिक की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर आंदोलित रहे। बता दें कि शास्त्री घाट पर शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार से कुचलकर डेढ़ साल की अर्शिया नामक बच्ची की मौत हो गई।

बताया गया कि शास्त्री घाट निवासी मोहम्मद आजाद की पुत्री घाट के समीप एक मंदिर के पास खेल रही थी। इसी बीच गाड़ी बैक कर रहे कार चालक ने पिछला पहिया बच्ची पर चढ़ा दिया। हादसे की सूचना पाकर बच्ची के पिता बाइक मैकेनिक आजाद व दादा मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि 2 दिन पहले भी कार चालक के पिता दीपक सिंह से उनके बेटे की तेज रफ्तार में कार चलाने की शिकायत की गई थी। आरोप है कि हादसे के बाद नाबालिग कार चालक को घर वालों ने भगा दिया। काफी देर तक चले हंगामे के दौरान कल एसपी ( सिटी) विकास चन्द्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे थे। बताया गया कि 3 माह पहले बच्ची की मां राबिया की भी मौत हो चुकी है। कैंट पुलिस का कहना था कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही अवश्य होगी। आज लगभग एक घण्टे तक चले चक्का जाम के बाद पुलिस ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान पूरा इलाका जाम में फंसा रहा, बाद में में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button