Business

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी

मुंबई : विदेशी बाजारों के नकारात्मक संकेत के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी, बैंकिंग और टेक समेत ग्यारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125.65 अंक की गिरावट लेकर 66282.74 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.95 अंक उतरकर 19751.05 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.05 प्रतिशत टूटकर 32,305.62 अंक और स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत फिसलकर 38,184.83 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3820 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1860 में बिकवाली जबकि 1804 में लिवली हुई वहीं 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कनपनियां गिरावट पर जबकि 23 तेजी पर रही।बीएसई के 11 समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.46, वित्तीय सेवाएं 0.49, आईटी 0.66, यूटिलिटीज 0.20, बैंकिंग 0.75, कैपिटल गुड्स 0.02, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.12, धातु 0.33, तेल एवं गैस 0.09, पावर 0.21 और टेक समूह के शेयर 0.49 प्रतिशत गिर गए।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.47, जर्मनी का डैक्स 0.86, जापान का निक्केई 0.55, हांगकांग का हैंगसेंग 2.33 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.64 प्रतिशत लुढ़क गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button