Crime

चौबेपुर में हुई दुर्घटना के दौरान तीन युवकों की दर्दनाक मौत,मचा कोहराम

वाराणसी। चौबेपुर इलाके में देर रात सड़क दुर्घटना के दौरान तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें से दो युवक आदमपुर थाना क्षेत्र के बताए गए जबकि तीसरे युवक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आदमपुर थाना अंतर्गत सलेमपुरा निवासी सलाउद्दीन पुत्र अलाउद्दीन एवं इश्तियाक पुत्र बाबू अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान देर रात चौबेपुर के समीप हाईवे पर किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मौके से क्षतिग्रस्त स्कूटी को बरामद कर आसपास के सीसी फुटेज से दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। इधर दोनों युवकों के घर जब मौत की खबर पहुंची तो मोहल्ले में कोहराम मच गया। मृत तीसरे युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button