Breaking News

श्रीकृष्ण की निकली झांकी जुलूस, शिवा जी तालाब में हुआ विसर्जन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विसर्जन की निभाई गयी औपचारिकता

दुद्धी,सोनभद्र- कोरोना संक्रमण का असर श्रीकृष्ण झांकी जुलूस में देखने को मिली।तहसील मुख्यालय पर बुधवार की शाम भगवान श्री कृष्ण की डोला जुलूस की महज औपचारिकता निभाते हुए, एक-एक कर खंड-खंड में मूर्तियां निकाली गई| दुद्धी में मथुरा वृंदावन की झलक लोगों को दिखनी शुरू हो गई | डोला जुलुस में शामिल लोग हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की,हरी बोल सरीखे गगन भेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे| सीओ रामआशीष यादव के नेतृत्व में सुरक्षा की कमान कोतवाल पंकज सिंह ने संभाल रखी थी| जबकि जुलुस के आगे व पीछे भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानो को लगाया गया था|

शाम करीब चार बजे के बाद तहसील मुख्यालय का वातावरण पूरी तरह से कृष्ण मय हो गया | संकट मोचन मन्दिर से युवा शक्ति फाउंडेशन, मां काली मन्दिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा डोला जुलुस,महाबीर मंदिर जुलूस समेत कई जगह की झांकी जुलूस कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक एक कर निकाली गयी।। डोला जुलुस में शामिल भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियों को लोग अपने दरवाजे के समीप रोक कर उनका पूजन आदि कर धन्य धान्य हो रहे थे। अंत में सभी मूर्तियों का विसर्जन शिवा जी तालाब में गाजे बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से की गई। इस मौके पर देवनारायण जायसवाल, चंद्रिका प्रसाद,भोला प्रसाद,कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेन्द्र गुप्ता,गोरख, विवेक,शिबू,रिशान्त,रविरंजन,उत्कर्ष, प्रदीप, कल्याण मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button