Business

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, 282 अंक लुढ़का सेंसेक्स

मुंबई । कमजोर वैश्विक रुख से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 282.82 अंकों (0.54 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,219.16 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.30 अंकों (0.57 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,678.20 के स्तर पर खुला। आज 587 शेयरों में तेजी आई, 1160 शेयरों में गिरावट आई और 95 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, शियन पेंट्स, टीसीएस और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं नेस्ले इंडिया, आईटीसी, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 214.71 अंक (0.41 फीसदी) नीचे 52287.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 109.70 अंक (0.70 फीसदी) नीचे 15657.80 पर था।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आइसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया।

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 9.16 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 52,782.21 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 21.75 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,847.50 के स्तर पर खुला था।  बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 271.07 अंकों (0.51 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,501.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 15,767.55 के स्तर पर बंद हुआ था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button