Business

शेयर बाजार में लौटी तेजी

विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडस्ट्रियल्स, ऑटो, कैपिटल गुड्स और पावर समेत तेरह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 131.18 अंक उछलकर 77,341.08 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 36.75 अंक की बढ़त के साथ 23,537.85 अंक हो गया। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.37 प्रतिशत बढ़कर 46,137.90 अंक और स्मॉलकैप 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 52,077.63 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान बीएसई में कुल 4156 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2107 में लिवाली जबकि 1890 में बिकवाली हुई वहीं 159 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियों में तेजी जबकि 20 में गिरावट रही।बीएसई के 13 समूहों में बढ़त का रुख रहा। इससे सीडी 0.87, एफएमसीजी 0.65, वित्तीय सेवाएं 0.14, इंडस्ट्रियल्स 1.00, दूरसंचार 0.64, यूटिलिटीज 0.88, ऑटो 1.33, बैंकिंग 0.02, कैपिटल गुड्स 0.99, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.74, पावर 1.28, रियल्टी 0.30 और टेक समूह के शेयर 0.02 प्रतिशत चढ़ गए।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रुझान रहा।

इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.39, जर्मनी का डैक्स 0.51 और जापान का निक्केई 0.54 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 1.17 प्रतिशत तक की गिरावट रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 324 अंक की गिरावट लेकर 76,885.65 अंक पर खुला और बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 76,745.94 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, इसके बाद शुरू ही लिवाली के बल पर यह लगातार बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 77,423.02 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 77,209.90 अंक के मुकाबले 0.17 प्रतिशत चढ़कर 77,341.08 अंक हो गया।इसी तरह निफ्टी भी 119 अंक गिरकर 23,382.30 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,350.00 अंक के निचले जबकि 23,558.10 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,501.10 अंक की तुलना में 0.16 प्रतिशत उठकर 23,537.85 अंक पर रहा।

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों में लिवाली हुई उनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.69, पावरग्रिड 2.23, सन फार्मा 1.93, नेस्ले इंडिया 1.35, अल्ट्रासिमको 1.14, आईसीआईआई बैंक 1.03, आईटीसी 0.87, एनटीपीसी 0.85, टाइटन 0.67, बजाज फिनसर्व 0.52, भारती एयरटेल 0.42, एचडीएफसी बैंक 0.40, एलटी 0.34, टीसीएस 0.22, एशियन पेंट 0.22, टेक महिंद्रा 0.07, मारुति 0.05, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.03 और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.01 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, इंडसइंड बैंक 2.37, अदानी पोर्ट्स 1.72, टाटा स्टील 1.08, रिलायंस 0.82, एक्सिस बैंक 0.64, बजाज फाइनेंस 0.61, एचसीएल टेक 0.52, एसबीआई 0.45, इंफ़ोसिस 0.29, टाटा मोटर्स 0.29 और कोटक बैंक के शेयर 0.14 प्रतिशत गिर गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button