Cover StoryNationalVaranasi

प्रधानमंत्री का खास अंदाज ,अचानक वाहन रूकवा चाय की ली चुस्क और बनारसी पान भी जमाया,देखें वीडियो

वाराणसी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान आज नगर के अस्सी चौराहे पर स्थित ‘पप्पू चाय की दुकान’ पर चाय की चुस्कियां लीं। गुजरात के बडनगर रेलवे स्टेशन पर बचपन में मोदी चाय बेचते थे। इस वजह से मोदी ‘चाय’ के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते का अक्सर उल्लेख करते हैं।मोदी वाराणसी में शुक्रवार को रोड शो पूरा कर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। वहां से वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार की ओर रवाना हुए। रास्ते में अस्सी चौराहे पर स्थित ‘पप्पू चाय वाले की दुकान’ पर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। वह अपनी कार से बाहर निकलकर चाय की दुकान पर आ गए और वहां बैठकर उन्होंने चाय की चुस्कियां लीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शहर उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा में रोड शो करने के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। फिर रोड शो के बीच थकान मिटाने और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्होंने अस्सी में पप्पू चाय वाले की दुकान पर वाहन रुकवा कर उनके साथ चाय भी पी। इस दौरान प्रधानमंत्री को अपनों के बीच पाकर कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक हर-हर महादेव का नारा लगाते रहे।

प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान एक छोटी बच्ची को आर्शीवाद भी दिया। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री गोदौलिया चौराहा, मदनपुरा, अस्सी, रविदास गेट होते हुए बीएचयू के सिंहद्यार पर पहुंचे। यहां रोड शो का समापन महामना मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया। कुछ देर नागरिकों का अभिवादन स्वीकार कर प्रधानमंत्री नरिया, सुंदरपुर, भिखारीपुर होते बरेका परिसर स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां रात्रि विश्राम करेंगे। 05 मार्च को वह यहीं से सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button