Breaking News

गुंजन सिंह के सुपर हिट सांग “तुम भी जियो जैसी निकली” का धमाकेदार वीडियो हुआ आउट

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह अपने फैन्स के लिए अलग अलग कॉन्सेप्ट पर गाना लाते हैं यही वजह है कि उनके गाने आते ही सुपर हिट हो जाते हैं। गुंजन सिंह के एक बवाल मचाने वाले सांग “तुम भी जियो जैसी निकली” का वीडियो वेव म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। गाने को भव्य रूप से फिल्माया गया है। काफी डांसर्स के साथ यह बड़ा धांसू वीडियो दिख रहा है जिसमे गुंजन सिंह अपनी प्रेमिका की तुलना जियो सिम से करते हैं। गाने में गुंजन सिंह की ऎक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और क्यूट दिख रही हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इसका ऑडियो आउट किया गया था जो सुपर हिट हो गया है। लोग इसको खूब सुन रहे हैं। गाने के बोल बेहद प्यारे हैं। इसमे गुंजन सिंह गाते हैं “तुम भी जियो जैसी निकली लत लगा के भाव खाती हो।” अब आप इसका मजेदार वीडियो भी देख सकते हैं।

https://youtu.be/l2FmVN1a9XM

खुद गुंजन सिंह भी अपने इस सांग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है “तुम भी जियो जैसी निकली” गाने का वीडियो वेव म्यूज़िक से आ गया है। आप लोग अपना प्यार आशिर्वाद भरपुर दें।” गुंजन सिंह के फैन्स के लिए यह बवाल वीडियो एक बड़ा उपहार है। गुंजन सिंह और खुशबू तिवारी केटी ने इसे बेहतरीन ढंग से गाया है। गीतकार यादव राज, संगीतकार एडीआर आनंद हैं। निर्देशक आर्यन देव हैं।

Related Articles

Back to top button