UP Live

भव्य भंडारे के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का हुआ समापन

ब्रज को होली में जमकर झूमे श्रद्धालु

दुद्धी,सोनभद्र- नगर से सटे मल्देवा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा समापन मंगलवार को भव्य भंडारे के साथ हुआ। सोमवार की कथा में कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्या भ्रूण हत्या, दहेज,घरेलू हिंसा पर कुठाराघात किया। इस बीच अश्रुपूरित नेत्रों से माता सीता के विदाई गीत ” बेटी ससुरे मे रहिया तू चाँद बनकें, सबके आंखों के पुतलियाँ के प्राण बनकें ” सुनकर श्रद्धालुओं की आंखे भर आयी।

कथा के अगले प्रसंग में परशुराम जी द्वारा एक वरदान प्रभु श्रीराम से मांगा ” तेरी कृपा बनी रहे जब तक यह जिंदगानी रहें।” श्री भारद्वाज जी ने श्री रामचन्द्र, परशुराम के संवाद का मंचन व सीता जी की विदाई सहित कई तथ्यों को कथा के माध्यम से बताया। इस दौरान वृन्दावन से आये हुए झांकी के कलाकारों द्वारा बृज की होली खेल कर कई झांकियो का मंचन किया।अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल,मनीष जायसवाल ने समिति के कर्मयोगियों का अंगवस्त्रम से सम्मान किया। कथा के अंत में कथावाचक जी द्वारा ‘हम बृज वासी अपने घर जा रहे है ‘ गाकर श्रीराम कथा सुन रहे सभी भक्तों की आंखें नम हो गयी।

कथा संयोजक डॉ. हर्षवर्धन प्रजापति द्वारा कथा टोली को सम्मानित कर, उनकी विदाई की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रचारक नितिन जी, वन्यजीव बोर्ड सदस्य सरवन सिंह गोंड़,डॉक्टर लवकुश प्रजापति,रामफल यादव,रविन्द्र जायसवाल,राजू बाबू,मनोज सिंह बबलू,राजन चौधरी,दिलीप पांडेय,प्रभाकर प्रजापति सहित समिति के कार्यकर्ता बंधु व रामभक्त मौजूद रहे। मंच संचालन का कार्य मनोज मिश्रा ने किया।कथा के समापन के बाद आयोजन समिति द्वारा मंगलवार को भव्य भंडारे आयोजन किया गया।जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button