National

ऑपरेशन समुद्र सेतु का दूसरा चरण- आईएनएस जलाश्व भारतीय नागरिकों के साथ माले से रवाना

नई दिल्ली । भारतीयनौसेना का जहाज जलाश्व ने 15 मई  को मालदीव की राजधानी माले केबंदरगाह पर ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत 588 भारतीय नागरिकों को जहाज परचढ़ाने का काम पूरा कर लिया। ऑपरेशन समुद्र सेतु विदेश की धरती से अपनेनागरिकों को समुद्र के जरिए स्वदेश लाने की भारत की राष्ट्रीय कोशिश मेंभारतीय नौसेना का एक अहम योगदान है। इन 588 लोगों में से 6 गर्भवती महिलाएंऔर 21 बच्चे हैं।

मालेमें बारिश और 30 से 40 नॉट की तेज गति से बह रही हवाओं के बीच जहाज केकर्मचारियों ने सुरक्षा और मेडिकल प्रोटोकॉल का लगातार पालन करते हुएइच्छुक भारतीय नागरिकों को जहाज पर बिठाने की सभी औपचारिकताएं पूरी की।खराब मौसम की वजह से लोगों को स्वदेश भेजने के लिए जहाज पर बिठाने से पहलेकी जाने वाली गतिविधियों को पूरा करने में काफी बाधाएं आईं। जहाज माले से कोच्चि के लिए रवाना हो गया।

 

Related Articles

Back to top button