Business

अमेरिकी सेब, अखरोट बादाम पर अन्य देशों के बराबर शुल्क लागू रहेगा

नयी दिल्ली : अमेरिका के कृषि उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क हटाए जाने की आलोचनाओं के बीच सरकार ने मंगलवार स्पष्ट किया भारत में अमेरिकी सेब, अखरोट तथा बादाम पर अन्य देशों के समान ही शुल्क लागू होगा, इन पर केवल अतिरिक्त शुल्क हटाया है।वाणिज्य विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह निर्णय भारत को ऐसी वस्तुओं का निर्यात करने वाले देशों के बीच ‘भेदभाव मुक्त प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए’किया गया है।

कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दरों में संशोधन की आलोचना करते हुए आज ही एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था “ मोदीजी अमेरिका के किसानों को उपहार दे रहें हैं और अपने देश के किसानों पर चाबुक चला रहे हैं।”वाणिज्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा है , “ अमेरिकी सेब और अखरोट पर क्रमश: 50 प्रतिशत और 100 प्रतिशत एमएफएन ( मोस्ट फेवर्ड नेशन या भेद-भाव रहित) दर पर शुल्क लागू रहेगा , क्योंकि इन पर केवल अतिरिक्त 20 प्रतिशत का शुल्क ही हटाया गया है। ”विज्ञप्ति में बताया गया है कि अमेरिकी बादामों पर 100 रुपये प्रति किलोग्राम की एमएफएन दर लागू होगी , लेकिन अब 20 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से लागू अतिरिक्त शुल्क ही हटाया गया है। ” (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button