Arts & Culture

विदेशी कलाकारों की भाव भंगिमा देख हर्षित हो उठे रामनगरी के वासी

  • श्रीलंका, नेपाल, रूस आदि देशों के कलाकारों ने की रामलीला
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कलाकारों की हौसलाअफजाई
  • सीएम ने अन्य अतिथियों संग देखा लेजर शो

अयोध्या : अयोध्या में श्रीलंका, नेपाल, रूस आदि देशों की रामलीला और कलाकारों की भाव भंगिमा देख रामनगरी के वासी हर्षित हो उठे। श्रीलंका के कलाकारों ने श्रीराम के चरित्र का मंचन किया तो वहीं जनकपुर नेपाल के कलाकारों ने श्रीराम के जीवन प्रसंगों को मंचित किया। रूस के कलाकारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान दीपोत्सव के मार्गदर्शक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कलाकारों की हौसलाअफजाई की। इसके अलावा दीपोत्सव मे राम की पैड़ी पर रामायण आधारित लाइट एंड साउंड लेजर शो का करीब 20 मिनट आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महामहिम राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, विदेशी राजनायिकों व योगी मंत्रिमंडल के सदस्यों ने इसका अवलोकन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण पर आधारित भव्य 3डी होलोग्रैफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लेजर शो का अवलोकन किया। वहीं नया घाट पर ही भव्य म्यूजिकल आतिशबाजी देख मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि भी भाव विभोर हो गए।

अस्थाई मंदिर काल के अंतिम दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में उत्साह चरम पर

दीपपर्व पर तारणहार की अगवानी को वनटांगिया गांव बेकरार

दुनिया को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधेगा ‘अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय शोध संस्थान’

मुख्यमंत्री ने आरती कर किया प्रभु का वंदन-अभिनंदन, किया प्रतीकात्मक राजतिलक

अयोध्यावासी 22 जनवरी के लिए अभी से करें तैयारी : योगी आदित्यनाथ

अयोध्या: सातवें दीपोत्सव पर विशेष डाक टिकट किया गया जारी

योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ,आसमान से बरसे फूल

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

सोशल मीडिया पर नम्बर वन ट्रेन्ड हुआ #अयोध्या दीपोत्सव 2023

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button