National

प्रधानमंत्री 8 अप्रैल को यूरोपीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को यूरोपीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्‍टा भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की यह बैठक आयोजित कर रहे हैं। पुर्तगाल फिलहाल यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष है। कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए इस बैठक के बारे में जानकारी दी थी।

https://twitter.com/narendramodi/status/1389140871258546178

यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल

बैठक में कोविड संकट से निपटने तथा स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के क्षेत्र में सहयोग तथा सतत और समावेशी वृद्धि पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों एवं भारत और यूरोपीय संघ की आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। यह यूरोपीय संघ की इस तरह की दूसरी बैठक है। इससे पहले इसी साल मार्च में ऐसी बैठक हुई थी जिसमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने भाग लिया था।

चार्ल्स मिशेल की अध्यक्षता में होगी बैठक

यूरोपीय संघ के 7 आधिकारिक संस्थानों में से एक, यूरोपीय परिषद स्थायी अध्यक्ष की अध्यक्षता में यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच (आमतौर पर त्रैमासिक) शिखर बैठक आयोजित करती है। इसकी बैठक इसके अध्यक्ष द्वारा बुलाई जाती है, जिसे यूरोपीय परिषद द्वारा ढाई साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। वर्तमान में चार्ल्स मिशेल इसकी अध्यक्ष हैं। यूरोपीय परिषद में यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष, और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष शामिल हैं। इसकी स्थापना 1974 में हुई थी।

भारत के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि

भारत के लिए यह बैठक यूरोपीय देशों के सभी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने का अच्छा अवसर है। यह हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि है। इससे पिछले वर्ष जुलाई में हुई 15वीं भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक के बाद आपसी संबंधों को और आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button