बरेका में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई राष्ट्र की एकता की शपथ
वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशासन भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महाप्रबंधक ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में फिट इंडिया मूवमेंट, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
वाराणसी : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। देशभक्ति के नारों, तिरंगे की भावना और एकता के संकल्प से ओतप्रोत इस आयोजन में बरेका परिवार के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका इंटर कॉलेज चौराहे पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना करने के साथ हुआ। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम के संदेश लिखी तख्तियां एवं पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने बुलंद नारों के साथ पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। यह दौड़ बरेका इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर सूर्य सरोवर एवं कुंदन तिराहा होते हुए बास्केटबॉल ग्राउंड पर संपन्न हुई।
इस आयोजन का मूल उद्देश्य भारत के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान, अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करना था। स्वतंत्रता के पश्चात विभिन्न रियासतों के एकीकरण के माध्यम से अखंड भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन करते हुए प्रतिभागियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को आत्मसात करने का संकल्प प्रदर्शित किया।
‘रन फॉर यूनिटी’ ने यह संदेश दिया कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही, युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा देश की एकता और संप्रभुता के प्रति सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस आयोजन का सबसे आकर्षक एवं उत्साहवर्धक पक्ष बरेका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की लंबी, अनुशासित और जोश से भरी श्रृंखला रही। विद्यार्थियों के बुलंद देशभक्तिपूर्ण नारों और सामूहिक सहभागिता ने पूरे वातावरण में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह साबित किया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरवशाली विरासत के प्रति नई पीढ़ी भी पूरी तरह जागरूक एवं प्रतिबद्ध है। हाथों में प्रेरणादायी संदेशों वाली तख्तियां लिए विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त बरेका की विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी से खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक एकजुटता का परिचय दिया। इनमें तैराकी, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, राइफल शूटिंग, वॉलीबॉल, कुश्ती, टेनिस, बैडमिंटन, हेल्थ क्लब एवं एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी और प्रशिक्षक प्रमुख रूप से शामिल रहे।
‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की भावना को भी साकार करता नजर आया। दौड़ के माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता, खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, अनुशासित जीवन और एकजुट समाज ही सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम में महासचिव, बरेका खेलकूद संघ एवं मुख्य अभिकल्प इंजीनियर (विद्युत) श्री अनुराग कुमार गुप्ता, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री समीर पाल, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर-II श्री एस.के. सिंह, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (टूलिंग एवं मॉड) श्री राजेश कुमार, उप मुख्य विपणन प्रबंधक (विक्रय) श्री अनूप मिश्रा, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह दुर्गा प्रसाद, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) श्री पीयूष मिंज, सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राम प्रवेश यादव, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्री धनंजय सिंह, कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा एवं श्री सुशील कुमार सिंह, बरेका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ए.के. माहेश्वरी सहित शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं बरेका कर्मचारी उपस्थित रहे।
बरेका में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ महज एक दौड़ नहीं, बल्कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने और स्वस्थ, सशक्त तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प बना। प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति से परिपूर्ण इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि एकता में ही शक्ति है और एकजुट राष्ट्र ही प्रगति एवं समृद्धि के नए शिखर प्राप्त कर सकता है।
महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा अक्षुण्ण रखने की शपथ
भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे सम्मान, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेका के प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार श्री मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अंकुर चंद्रा, उप महाप्रबंधक श्री सागर, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कर्मचारी परिषद के सदस्य श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री श्रीकांत यादव, श्री अमित कुमार, श्री सुशील कुमार सिंह एवं श्री मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा करने, उसे सुदृढ़ बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने तथा व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण
उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ-साथ उन्होंने देशी रियासतों का एकीकरण कर भारत की राजनीतिक एकता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके असाधारण नेतृत्व, दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण के कारण उन्हें लौह पुरुष तथा भारत के एकीकरण का शिल्पकार कहा जाता है। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन केवल एक औपचारिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं, बल्कि विविधता में एकता, परस्पर विश्वास, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी रहा। बरेका परिवार ने इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और प्रतिबद्धता को पुनः अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में बरेका के प्रमुख विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खुशखबरी: 6 घंटे में होंगे रामनगरी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन, सरयू आरती तक का मिलेगा दिव्य अनुभव
धान खरीद 2026-27: यूपी के किसानों को बड़ी राहत, 2461 प्रति कुंतल MSP और 48 घंटे में भुगतान



