Health

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 18000 के पार पहुंचीः डब्ल्यूएचओ

जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहा है कि दुनियाभर में मंकीपॉक्स की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गयी है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “डब्ल्यूएचओ को दुनिया के 78 देशों में अब तक मंकीपॉक्स के 18,000 से अधिक मामलों की जानकारी मिली है, जिनमें 70 प्रतिशत से अधिक मामले यूरोपीय क्षेत्र और 25 फसदी मामले अमेरिकी क्षेत्र से हैं।”

मंकीपॉक्स से आमतौर जीवन को खतरा नहीं होती है, लेकिन बच्चों, बुजुर्गों और पहले बीमारियों से ग्रसित लोगों को इससे गंभीर जटिलताओं का खतरा हो सकता है। इस साल मंकीपॉक्स से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सभी लोग अफ्रीकी नागरिक हैं।श्री टेड्रोस ने कहा, “अब तक पांच मरीजों की मृत्यु होने की जानकारी मिली है और लगभग 10 प्रतिशत मामलों में बीमारी के कारण होने वाले दर्द का उपचार कराने के लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।”(वार्ता)

Related Articles

Back to top button