Society

नहीं हो रही थी शादी, रिक्शावाले ने लगाया ऐसा जुगाड़ कि लग गई लड़कियों लाइन

दमोह । हमारे देश में शादी का विशेष महत्व है। हर लड़की और लड़के की चाहत होती है कि उसकी शादी हो। दोनों की शादी के लिए एक उम्र भी तय की गई है। अगर किसी की शादी नहीं होती है, तो पड़ोसियों के साथ ही रिश्तेदार भी ताना मारने लगते हैं। मध्यप्रदेश के दमोह में रहने वाले तीस साल के एक शख्स के साथ भी ऐसा कुछ हुआ।

इस तीस वर्षीय शख्स का नाम दीपेंद्र राठौर है जिसकी शादी नहीं हुई है। दीपेंद्र राठौर ई-रिक्शा चलाता है। उसकी शादी नहीं हुई, तो उसने अनोखा तरीका अपनाया। दीपेंद्र ने अपने ई-रिक्शा में बड़ी होर्डिंग लगा रखा है, जिसमें उसने अपनी पूरी डिटेल दी है। इस होर्डिंग में उसने शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप आदि लिख रखा है। ई-रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है।

वह ई-रिक्शा को जहां लेकर जाता है, लोग होर्डिंग में लिखी बातों को पढ़ने लगते हैं। इस समय वह शहर में चर्चा का विषय बन हुआ। उसका कहना है कि वह 30 साल का हो चुका है, लेकिन कोई रिश्ता नहीं आ रहा है। उसकी चाहता है कि शादी हो जाए। इसलिए वह ऐसा करने के लिए मजबूर है।होर्डिंग में उसने एक खास बात लिख रखी है। उसने लिखा है शादी करने में जाति और धर्म कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की युवती या उसके परिवार के लोग शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपेंद्र का कहना है कि उसके घर वालों ने कई उसकी शादी की बात चला चुके थे, लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उसका रिश्ता टूट जाता था। शादी नहीं होने से लोग उसे ताने देने लगे थे। इसकी वजह से उसने यह अनोखा रास्ता अपनाया और अपने रिक्शा के ही पीछे शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया। अब बताया जा रहा है कि दीपेंद्र के पास कई रिश्ते आ रहे हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button