Crime

मालगाड़ी के सामने कूद कर जान दे दी युवक ने

जौनपुर। सरायख्खाजा थाना क्षेत्र के सन्दहां गांव निवासी शशिकांत मिश्र के पुत्र कृष्णकांत मिश्र (24 वर्ष) ने गुरुवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मालगाड़ी के सामने कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली ?‌ शुक्रवार को उसकी लाश मेहरावां शाहगंज रेलवे लाईन के सन्दहा गांव के सामने रेलवे लाईन पर पायी गयी। एक रेलकर्मी अबरार अहमद ने रेलवे स्टेशन मेहरावां को शव मिलने की सूचना दी जिसके बाद सरायख्खाजा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बताया गया है कि उक्त युवक अपनी बुआ के घर बेलवाई में रहकर उनकी दुकान देखता था बुआ के घर किसी बात से नाराज़ हो कर वह अपने घर बुधवार को आ गया। घर पर रहने के बाद गुरुवार को दिन में वह घर से गायब हो गया। कहा जा रहा है कि रात में उसने शाहगंज की तरफ़ से आ रही मालगाड़ी के आगे कूद कर जान दे दी। युवक की मौत से गांव परिवार में शोक का माहौल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button