UP Live

आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर

दुद्धी,सोनभद्र – सभी राजकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र अगस्त 2020 के द्वितीय चरण में प्रवेश हेतु सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर नियत की गई है।इस आशय की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि सूचीबद्ध अभ्यर्थी संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य/प्रबंधक के संपर्क कर 22 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।इसके लिए वांछित शुल्क एवं प्रपत्रों के साथ नियत अवधि के भीतर प्रवेश सुनिश्चित करा लेवें।इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी के प्रवेश पर विचार नही होगा।

Related Articles

Back to top button