Crime

रफ्तार का कहर: दो कारों की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत

नई दिल्ली । दिल्ली में दो कारों के बीचे आमने-सामने की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हैं। पुलिस ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में सलीमगढ़ रोड के पास मंगलवार तड़के दो कारों की टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान गौरव मल्होत्रा के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि एक तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर देर रात 1.30 बजे विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है. अधिकारी ने कहा, हमने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button