Varanasi

तथागत की तपोस्थली सारनाथ देखकर जी-20 के मेहमान हुए अभिभूत

प्रतिनिधिमंडल ने सारनाथ में म्यूज़ियम और लाइट एंड साउंड शो देखा.मेहमानों का स्वागत लोक नृत्य,गायन और वादन से किया गया, सारनाथ में संगीत की धुन पर मेहमान थिरके.

वाराणसी : तथागत की तपोस्थली सारनाथ देखकर जी 20 देशों के मेहमान अभिभूत हुए। दूसरे दिन की बैठक ख़त्म होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सारनाथ में म्यूज़ियम और लाइट एंड साउंड शो देखे। मेहमानों का स्वागत लोक नृत्य,गायन और वादन से किया गया। सारनाथ में संगीत की धुन पर मेहमान भी थिरके। योगी सरकार द्वारा की गई काशी की सजावट ने मेहमानों का मन मोह लिया। वही प्रतिनिधिमंडल के सुरक्षा के भी पुख्ता इन्तज़ाएम किये गये थे।

काशी की कला और धरोहरों की कायल पूरी दुनिया है। जी -20 की बैठक में शामिल होने आए विश्व के समृद्ध और शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधमंडल के सदस्यों ने भगवान बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया। सारनाथ के संग्रहालय और स्मारक स्थल पर घोड़े और मयूर लोक नृत्य से स्वागत हुआ। सारनाथ म्यूज़ियम में भगवान बुद्ध के अवशेषों को और भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ को देखा। मेहमानों ने सारनाथ के बुद्धा थीम पार्क में रात्रि का भोजन किया। जहां मेहमानों ने मसक बीन व शैला लोकनृत्य का आनंद भी लिया। बुद्धा थीम पार्क में ही रात्रि भोज के समय वाद्यवृन्द ,उपशास्त्रीय गायन,व शास्त्रीय नृत्य होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button