Crime

बारात आने से पहले युवती ने लगायी फांसी

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुल्हन ने खुद की बारात आने से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कहला गांव निवासी रामबाबू निषाद की 20 वर्षीया पुत्री कारीबाई उर्फ सुमन की शादी गांव के ही होरीलाल उर्फ पुष्पेंद्र निषाद नामक युवक से तय हुई थी और आज ही रामबाबू के घर सुमन की बारात आने को थी। बारात आने के लगभग आठ घंटे पूर्व कारीबाई उर्फ सुमन ने फंदे में लटक कर अपनी जान दे दी।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button