Sports

आज खेला जाएगा पहला महिला टी20 मुकाबला, चोटिल हरमनप्रीत नहीं होंगी टीम का हिस्सा

नई दिल्ली । भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज खेले जाने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गई हैं। हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना कप्तानी संभालेंगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मुकाबले में हरमनप्रीत को 31वें ओवर में बल्लेबाजी करने के दौरान कूल्हे में चोट लग गई थी और वह रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चली गई थीं। हरमनप्रीत दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतर सकी थीं। जब वह मैदान से बाहर गईं तो 30 रनों पर बैटिंग कर रही थी. वहीं इससे पहले चौथे वनडे मुकाबले में हरमनप्रीत ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था।

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने कहा, `हरमनप्रीत कौर शनिवार को होने वाले मुकाबले से बाहर हो गई हैं और उनकी चोट के बारे में ज्यादा जानकारी मेडिकल टीम और टीम प्रंबधन देगा।` दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें वनडे में भारत को हराकर पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम सात बजे से खेला जाएगा।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं
-भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, नुजहत परवीन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, मानसी जोशी, आयुषी सोनी, सिमरन बहादुर, मोनिका पटेल और सी प्रत्यूषा।

-दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: सुने लुस (कप्तान), लौरा वोल्वार्ड्ट, लारा गुडॉल, मिग्नन डु प्रीज़, ऐनी बॉश, मारिजान कप्प, नादिन डी किर्कल, सिनालो जावेरा (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, नोंडिमिसो ​​शेन्जुन, तुमी सेखुखुनी, त्रिशा खाका, तज़मिन ब्रिट्स, फेय टुनिक्लिफ़े, नॉनकुलुलेको म्लाबा और लाइले ली।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button