Entertainment

सामने आईं वरुण-नताशा की शादी की पहली तस्वीर, समारोह में ख़ास लोग ही थे शामिल

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को अपनी लंबे समय की फैशन डिजाइनर गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली। शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा गया था जो अलीबाग के मेंशन हाउस रिजाॅर्ट में हुआ था और इसमें केवल परिवार के सदस्य और कपल के करीबी दोस्त शामिल थे। नताशा के साथ शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद, धवन ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

वरुण ने शेयर की सात फेरे लेते हुए तस्वीर
वरुण ने अपनी और नताशा की फेरों के टाइम की तस्वीर पोस्ट की। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में दिल के इमोजी के साथ लिखा, लाइफ लॉन्ग लव अब ऑफिशियल बनी।` एक तस्वीर में सेलिब्रिटी कपल को अग्नि के सामने सात फेरे लेते हुए हिंदू शादी की रस्म करते हुए देखा गया है। वहीं परिवार के सदस्य कपल पर फूलों की बौछार कर आशीर्वाद दे रहे हैं। यह वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी। जिसमें वरुण के खास दोस्त ही शामिल हुए। इसमें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल हैं। इसके अलावा वरुण के दोस्त भी इस समारोह का हिस्सा बने।

Related Articles

Back to top button