UP Live

सीएम योगी के मार्गदर्शन में कानपुर और आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर साल के अंत तक हो जाएंगे पूरे

कानपुर सेंट्रल से मोती झील तक के अण्डर ग्राउंड सेक्शन का निर्माण कार्य पूर्ण, कॉरिडोर-2 दिसंबर 2026 तक होगा कंप्लीट .कानपुर मेट्रो के कॉरीडोर -1 का 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा, शेष कार्य दिसंबर माह तक होगा पूर्ण .

  • आगरा मेट्रो के कॉरीडोर -1का निर्माण 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है पूरा, कारिडोर-2 का दिसंबर 2026 में पूरा होने का लक्ष्य

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना कानपुर और आगरा मेट्रो रेल का कार्य तीव्रगति से चल रहा है। दोनों मेट्रो रेल परियोजनाओं के कॉरिडोर-1 का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा जाएगा। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 के कानपुर सेंट्रल से मोती झील तक 6.7 किलोमीटर तक का अंडरग्राउड खण्ड पूरी तरह तैयार हो चुका है। कॉरिडोर-1 का शेष भाग भी सत्तर फीसदी से अधिक पूरा चुका है, जो कि साल के अंत तक पूरा होना है। इसके साथ ही आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-1, सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट तक 14.27 किमी का निर्माण कार्य भी पचास फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। दोनों मेट्रो परियोजनाओं के कॉरिडोर-2 का कार्य प्रगति पर है, जिसके अगले वर्ष, दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम योगी के मार्गदर्शन में कानपुर और आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर साल के अंत तक हो जाएंगे पूरे

सीएम योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यूपी में मेट्रो परियोजनाओं का तीव्रगति से विकास हो रहा है। जहां एक ओर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा, गजियाबाद में मेट्रो परियोजनाएं पहले से ही संचालित हैं। वही सीएम योगी ने मेट्रो परियोजनाओं का विस्तार करते हुए कानपुर और आगरा शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने समीक्षा बैठक में बताया कि कानपुर और आगरा दोनों मेट्रो परियोजनाओं के पहले कॉरिडोर का क्रमशः 72 एवं 52 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। परियोजनाओं का शेष कार्य दिसंबर 2025 में पूरा हो जाएगा। विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि दोनों मेट्रो परियोजनाओं के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है, जो कि अगले साल, 2026 के अंत में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

कानपुर मेट्रो के कॉरीडोर -1 का 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा, शेष कार्य दिसंबर माह तक होगा पूर्ण

कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-1 ,आईआईटी कानपुर से नौबस्ता का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिसमें कानपुर सेंट्रल से मोती झील तक का 6.7 किलोमीटर तक का अंडरग्राउंड खंड तैयार हो चुका है, शेष कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। जिसमें से कानपुर मेट्रो के 15 किलोमीटर के खंड का संचालन भी शुरू हो चुका है। वहीं चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय से बर्रा तक के 8.6 किमी के कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। जिसमें 4.1 किमी के अंडरग्राउंड और 4.5 किमी का एलिवेटेड खंड भी शामिल हैं। इसमें से अंडरग्राउंड खंड में रावतपुर से डबल पुलिया तक टनल निर्माण शुरू हो चुका है। जबकि एलिवेटेड खंड में कंपनी बाग चौराहा के पास पहला पियर कैप स्थापित हो चुका है। कानपुर मेट्रो के कॉरिडोर-2 का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य है।

आगरा मेट्रो के कॉरीडोर -1का निर्माण कार्य 50 फीसदी से ज्यादा हो चुका है पूरा

आगरा मेट्रो परियोजना के 14.27 किलोमीटर लंबे सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट के कॉरिडोर – 1 का निर्माण कार्य भी 50 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। इसमें से ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक 6 किमी का खंड पर मेट्रो संचालित हो रही है, जो ताजमहल और आगरा फोर्ट को जोड़ता है। जून 2025 से बिजलीघर से आरबीएस कॉलेज तक चार अंडरग्राउंड स्टेशनों आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज के बीच ट्रायल रन हो चुका है। दिसंबर 2025 तक आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-1 का निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य है। वहीं कारिडोर-2 के आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किमी का एलिवेटेड खंड है, जिसके पियर और स्पैन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसमें से आगरा कैंट से आगरा मंडी और कालिंदी विहार तक के एमजी रोड पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशनों का निर्माण भी शुरू हो चुका है। आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-2 का निर्माण कार्य भी दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। जो न केवल आगरा वासियों को परिवहन की आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाएगा, बल्कि शहर में आने वाले विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा।

गोरखपुर, श्रावस्ती, अमेठी, सीतापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बुलंदशहर में बाढ़ नियंत्रण के पुख्ता बंदोबस्त

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button