Sports

टोक्यो ओलंपिक : चौथे दिन इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगीं निगाहें…

टोक्यो/नई दिल्ली । टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय तीरंदाजी टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। अतनुदास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम ने कजाखिस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा के एकल मुकाबले में शरत कमल ने जीत हासिल कर तीसरे दौर में जगह बना ली। वहीं तलवारबाजी के दूसरे दौर में भवानी देवी को हार का सामना करना पड़ा। जबकि टेबल टेनिस में एकल मुकाबले में सुर्तिथा मुखर्जी भी अपना मैच नहीं जीत सकीं। टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए चौथा दिन बेहद खास है। मनिका बत्रा, सुमित नागल और अंगद वीर सिंह बाजवा के अलावा कई भारतीय एथलीट अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक के लिए अपनी किस्मत आजमाएंगे।

फेंसिंग में सीए भवानी का जोरदार प्रदर्शन
टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। महिलाओं की फेंसिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भवानी ने ट्यूनीशिय की बेन अजीजी नादिया को मात दी। इस दौरान भारत की सीए भवानी के आगे ट्यूनीशियाई प्रतिद्वंदी टिक न सकी।

क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय तीरंदाजी टीम
भारतीय तीरंदाजी टीम ने आज जीत के साथ शुरुआत की। अतनु दास, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव की टीम ने कजाखस्तान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला कोरिया से होगा।। इस भारतीय तिकड़ी ने कजाखस्तान के इलफात अब्दुललिन, डेनिस गैनकिन और सैंजार मुसायेव को 55-54, 52-51, 56-57, 55-54 से मात दी।

तीसरे दौर में पहुंचे शरत कमल
टेबल टेनिस की पुरुषों की एकल स्पर्धा में भारत के शरत कमल ने कमाल कर दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में पुर्तगाल के टियागो अपोलोनिया को हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। छठे गेम में एक समय स्कोर 9-9 से बराबर होने के बाद शरत कमल ने अगले दो अंक हासिल किए और 4-3 से मुकाबला जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

तलवारबाजी में सीए भवानी की हार
पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली भारतीय तलवारबाज सीए भवानी को अगले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भवानी को दुनिया की नंबर 4 फ्रांस की मानोन ब्रूनेट ने शिकस्त दी। इस हार के बाद टोक्यो ओलंपिक में सीए भवानी का सफर थम गया।

सुर्तिथा मुखर्जी टोक्यो ओलंपिक से बाहर
भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी सुर्तिथा मुखर्जी को महिलाओं की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी। इस हार के बाद भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सुर्तिथा का सफर टोक्यो ओलंपिक में खत्म हो गया।

साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक से बाहर
भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। 2019 विश्व चैंपियनशिप को कांस्य पदक विजेता प्रणीत पुरुष सिंगल्स के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके। इस मैच में इस्राइल के मिशा जिल्बरमैन ने सीधे गेम में हरा दिया।

सेलिंग में 20वें स्थान पर रहे विष्णु वर्धन
सेलिंग की लेजर स्टैंडर्ज रेस 2 स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी विष्णु वर्धन कुछ खास नहीं कर पाए और वह 20वें नंबर पर है। जूरी ने एक घटना के चलते इस दौरान उन पर दो बार जुर्माना भी लगाया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button