
भाजपा महा सदस्यता अभियान का जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ
दुद्धी,सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी की महा सदस्यता अभियान का शुरुआत जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने फीता काटकर किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। इसका सबसे महत्वपूर्ण कारण भाजपा के बुथ तक के कार्यकर्तओं को जाता है। जिनके बदौलत हम पुनः 2022 में सरकार बनाने जा रहे है।
भाजपा मिशन 2022 के लिये पूरी तरह से तैयार है आज प्रदेश में कही भी अराजकता का माहौल नही महिलाओं का सम्मान हो रहा है तथा और प्रदेश के सबसे अंतिम छोर तक बसे व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुँच रही है।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश की 15 करोड़ जनता को मुफ्त राशन नवम्बर से बढ़ा कर होली तक के लिये कर दिया गया है।

इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों हेतु विधानसभा की चुनाव संचालन समिति सदस्यों के साथ चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू व संचालन प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
बैठक में विधानसभा विस्तारक आजाद पाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजन चौधरी,रामेस्वर रॉय,सुरेंद्र प्रताप,बिपिन बिहारी एड०,संजू तिवारी,ईश्वरी प्रसाद निराला,सुरजदेव प्रसाद,जिला मंत्री दिलीप पांडे,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी,आईटी जिला संयोजक भोलू जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय,गोरखनाथ अग्रहरी,मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शिवप्रसाद कुशवाहा सहित सभी भाजपा बुथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



